Wednesday, October 14, 2020

6283 ic amplifier kaise banaye

 6283 आईसी से एंपलीफायर कैसे बनाएं ?

दोस्तों 6283 आईसी का प्रयोग अक्सर छोटे एंपलीफायर में किया जाता है | 

इसका प्रयोग करके आप एक अच्छा खासा म्यूजिक सिस्टम बना सकते हैं 

यह बहुत सस्ते दाम में मिलने वाली है ऐसी है लगभग 10 या ₹20 में आपको आसानी से मिल जाएगी

यह कुछ इस तरीके से दिखती है




6283 आईसी की वायरिंग करना बहुत ही आसान है इसका डायग्राम अन्य के मुकाबले बहुत सरल है इसमें dual-channel है आप इससे दो स्पीकर ऑपरेट कर सकते हैं

6283 IC से एंपलीफायर बनाने की वीडियो देखें


अगर बात करें इसके पिन Details  की तो इसमें 12 पिन होती है


अगर इस तरीके से उल्टा करके देखें तो 12वें नंबर की पिन पहले नंबर पर हमें दिखाई दे रही है

आप नीचे दिए गए इस चित्र में समझ सकते हैं

इस चित्र में मैंने कोशिश की है कि आपको अच्छी तरह कैसे समझ में आए

पहलेेे नंबर की पिन 12 वोल्ट पॉजिटिव की है छठे और आठवें नंबर की पिन ग्राउंड की है दूसरे और दसवीं नंबर की पिन स्पीकर आउटपुट की है दोनों अलग-अलग चैनल कीी है और AUX के लिए पांचवें और सातवें नंबर का इनपुट होगा...

दोनों चैनल का इसमें वायरिंग डायग्राम मैंने दिखा दिया है स्पीकर के लिए दूसरे नंबर के साथ आपको ग्राउंड करना पड़ेगा और स्पीकर के दूसरे चैनल के लिए 10वीं नंबर के साथ स्पीकर को ग्राउंड करना पड़ेगा उसी प्रकार AUX  इनपुट देने के लिए 1 वायर को पांचवें में रखना पड़ेगा और दूसरे वायर को ग्राउंड करना होगा उसी प्रकार दूसरे चैनल के लिए सातवें के साथ ग्राउंड करना पड़ेगा


अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसको शेयर जरूर करें धन्यवाद और अगर आप हमारे साथ यूट्यूब पर जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें यहां आपको नॉलेज से भरपूर वीडियो रोजाना मिलेगी

हमारे साथ यूट्यूब पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

No comments:

Post a Comment

ज्यादा जानकारी के लिए कमेंट कीजिए