Agar aapke pass solid ka SF 720 digital satellite metre hai to aap niche Di Gai link ko click Karke uska transponder kar sakte hain...
Monday, November 9, 2020
Wednesday, October 21, 2020
free dish main no signal ki problam ko solve kaise kare
डीडी फ्री डिश में नो सिग्नल की प्रॉब्लम को कैसे ठीक करें....
दोस्तों अगर आप फ्री डिश का यूज़ करते हैं तो आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें यह आपको बेसिक जानकारी जरूर मिलेगी...
फ्री डिश में नो सिग्नल की जो समस्या आती है उसके लिए सबसे पहले ....
आपको एलएनबी से फ्री डिश के डब्बे तक आने वाली केबल को चेक करना होगा...
अगर फिर भी प्रॉब्लम सॉल्व ना हो
उसके बाद आपको एलएनबी को चेक करना होगा..
एलएलबी अगर ठीक है तो तीसरे स्टेप में आपको डिश एंटीना को अच्छी तरीके से सेट करना होगा...
चौथी स्टेप में आपको सारे चैनल डिलीट करके स्कैन करना होगा..
अगर फिर भी प्रॉब्लम सॉल्व ना हो तो..
इस वीडियो को देखें.
अगर इस वीडियो से आपका प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होता है तो इस वीडियो को भी देखें
अगर फिर भी सॉल्व ना हो तो इस वीडियो को देखें इसमें फ्री डिश के कार्ड की आईसी को चेंज करना अच्छी तरीके से बताया गया है
Tuesday, October 20, 2020
हंसी प्रहरी की मदद करे सरकार
आप किसी भी खानाबदोश या भिक्षा मांगते हुए किसी भी व्यक्ति का इतिहास खंगालेंगे तो आपको उसमें एक दर्द भरी कहानी जरूर नजर आएगी |
ऐसा क्यों होता है ?
किसलिए यह लोग ऐसा जीवन जीने पर मजबूर हो जाते हैं ?
इसे हम परिवार की अनदेखी कहे ?
समाज की अनदेखी कहें ?
या फिर सरकार की अनदेखी कहे ?
हर कोई व्यक्ति एक आलीशान जीवन जीना चाहता है अच्छा सुख भोग चाहता है |
जो इस प्रकार के असहाय व्यक्ति होते हैं या फिर गरीबी से जूझ रहे होते हैं क्या उन्हें ऐसा जीवन जीने का हक नहीं ?
आखिर हम लोग क्यों इनको अनदेखा कर रहे हैं ?
हमारे आस पास ऐसे कई व्यक्ति हमें मिल जाते हैं जो दर-दर की ठोकरें खा रहे होते हैं
कभी-कभी तो बहुत दर्द महसूस होता है ईश्वर क्यों सभी को एक जैसा जीवन प्रदान नहीं करता क्यों किसी के हक में ज्यादा अमीर हो और किसी के हक में ज्यादा गरीबी दे देता है |
ऐसा ही एक प्रतिभावान छात्रा के साथ हुआ है जो कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा रह चुकी हैं...
जिनका नाम है हंसी प्रहरी ,,
इंग्लिश से m.a. करने वाली एक प्रतिभावान छात्रा को इस तरह सड़क पर भिक्षुक जीवन जीते हुए जिसने भी देखा होगा उनके मन में इस सरकार के खिलाफ बुरे शब्द जरूर निकले होंगे | भाई क्यों ना निकलते ?
एक प्रतिभाशाली छात्रा के साथ ऐसा हो रहा है ऐसा ना जाने हमारे भारत में कितने लोग हैं जो पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसा जीवन जी रहे हैं
ऐसी प्रतिभाशाली छात्रा के वैवाहिक जीवन के पश्चात पता नहीं किस तरह का भूचाल आया कि उन्हें इस तरह का जीवन जीना पड़ रहा है उनके मुताबिक वे बताती हैं की उन्होंने सरकार से कई बार मदद की दरख्वास्त की पर सरकार की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिल पा रही है...
दोस्तो अंत में बस आपसे यही कहूंगा की जो भी इस मैसेज को पढ़ रहा है वे ठान ले कि हमें इस प्रतिभाशाली छात्रा के साथ साथ हमें सभी ऐसे लोगों को मदद करनी चाहिए जो उस काबिल हैं लेकिन जो बेचारे भिक्षुक जीवन जी रहे हैं उनको हर संभव आप मदद करेंगे यह खुद से वादा कीजिए..
कोई नहीं जानता कि किसी के जीवन में किस तरह से कितना दर्द भरा है इसलिए मदद हमेशा करनी चाहिए..
दान दिए ना धन घटे,
कह गए संत कबीर,,,,
मैं इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए यह कहूंगा की हम सभी को हंसी प्रहरी बहन की आवाज बनकर आगे आना पड़ेगा तभी सरकार जागेगी
अगर इस आवाज को आप दबे रहने देंगे तो कल न जाने कितने लोग अपनी प्रतिभा का गला घोट कर ऐसा जीवन जीने पर मजबूर हो जाएंगे तो आइए हम सभी उनकी मदद करें ।
एक कतरा ही सही ऐसी नियत दे मौला किसी को प्यासा देखूं तो दरिया हो जाऊं
#supporthansiprahri
Saturday, October 17, 2020
All Electronic components name
Thursday, October 15, 2020
Camera battery charger repair
Wednesday, October 14, 2020
6283 ic amplifier kaise banaye
6283 आईसी से एंपलीफायर कैसे बनाएं ?
दोस्तों 6283 आईसी का प्रयोग अक्सर छोटे एंपलीफायर में किया जाता है |
इसका प्रयोग करके आप एक अच्छा खासा म्यूजिक सिस्टम बना सकते हैं
यह बहुत सस्ते दाम में मिलने वाली है ऐसी है लगभग 10 या ₹20 में आपको आसानी से मिल जाएगी
यह कुछ इस तरीके से दिखती है
6283 आईसी की वायरिंग करना बहुत ही आसान है इसका डायग्राम अन्य के मुकाबले बहुत सरल है इसमें dual-channel है आप इससे दो स्पीकर ऑपरेट कर सकते हैं
6283 IC से एंपलीफायर बनाने की वीडियो देखें
अगर बात करें इसके पिन Details की तो इसमें 12 पिन होती है
अगर इस तरीके से उल्टा करके देखें तो 12वें नंबर की पिन पहले नंबर पर हमें दिखाई दे रही है
आप नीचे दिए गए इस चित्र में समझ सकते हैं
इस चित्र में मैंने कोशिश की है कि आपको अच्छी तरह कैसे समझ में आए
पहलेेे नंबर की पिन 12 वोल्ट पॉजिटिव की है छठे और आठवें नंबर की पिन ग्राउंड की है दूसरे और दसवीं नंबर की पिन स्पीकर आउटपुट की है दोनों अलग-अलग चैनल कीी है और AUX के लिए पांचवें और सातवें नंबर का इनपुट होगा...दोनों चैनल का इसमें वायरिंग डायग्राम मैंने दिखा दिया है स्पीकर के लिए दूसरे नंबर के साथ आपको ग्राउंड करना पड़ेगा और स्पीकर के दूसरे चैनल के लिए 10वीं नंबर के साथ स्पीकर को ग्राउंड करना पड़ेगा उसी प्रकार AUX इनपुट देने के लिए 1 वायर को पांचवें में रखना पड़ेगा और दूसरे वायर को ग्राउंड करना होगा उसी प्रकार दूसरे चैनल के लिए सातवें के साथ ग्राउंड करना पड़ेगा
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसको शेयर जरूर करें धन्यवाद और अगर आप हमारे साथ यूट्यूब पर जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें यहां आपको नॉलेज से भरपूर वीडियो रोजाना मिलेगी






